बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज भी जिला परिषद क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभाएं की
बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज भी जिला परिषद क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभाएं की
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला परिषद प्रत्याशी सुरजीत सिंह बिट्टू के लिए आज क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रणवीर सिंह निक्का ने लोगों को जागरूक किया आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से वाकिव है अब समय आ गया है कि उनके हाथों को कैसे मजबूत किया जाए इसलिए पंचायती राज संस्थाओं में उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशियों पर अपनी मोहर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें अगर पंचायती राज संस्था मजबूत होगी तो केंद्र मजबूत होगाl उन्होंने भड़वार बरण्डा सुलायली व कमनाला क्षेत्र की जिला परिषद प्रत्याशियों के हक मे भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने चुनावी जनसभाओ को संबोधित किया l उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार की नीतियों को लोगों के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लेकर लोगों को जागृत किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की होगी l उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खस्ता है अभी तक महिलाओं को ₹1500 नहीं दे सके पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पा रही इस सरकार के ऐसे कारनामे हैं जो चुनावी वादे किए गए थे उनको धरातल पर नहीं उतरा गया और भाजपा शासन मे सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण विराम लगा दिया है l मास्टर प्लान ना होने के कारण पंचायत में विकास के लिए पैसा तो आया लेकिन वह वापस लौट गया l जब सरकार के पास मास्टर प्लान नहीं होगा तो विकास कैसे होगा? उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हिमाचल प्रदेश में एक सियासी परियों के बीच सेमीफाइनल मैच है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस इन चुनावों में सबसे आगे चल रही है l अपने कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वह एकजुट होकर के जिला परिषद की चारों सीटों पर भगवाकरण का झंडा लगाए किसी के बहकावे में ना आए हमारा मुकाबला सिर्फ कांग्रेस पार्टी से है और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का नेतृत्व विधायक रणवीर सिंह निक्का और संसदीय क्षेत्र में डॉक्टर राजीव भारद्वाज कर रहे हैं l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें