चिट्टे के सेवन में दो युवक पकड़े, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

 चिट्टे के सेवन में दो युवक पकड़े, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज


DPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

नेरचौक : अजय सूर्या /

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को दर्ज अभियोग में मोहम्मद जावेद अख्तर पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गांव व डाकघर नेरचौक, तहसील बल्ह, जिला मंडी, उम्र 30 वर्ष तथा रोहन कुमार पुत्र जीवानंद निवासी गांव सोहली, डाकघर रती, तहसील बल्ह, जिला मंडी, उम्र 24 वर्ष को चिट्ठे का सेवन करते हुए पाया गया।

पुलिस द्वारा दोनों युवकों की मेडिकल जांच (एमएलसी) करवाई गई, जिसमें डॉक्टर ने चिट्ठे के सेवन की पुष्टि की। इसके आधार पर पुलिस थाना बल्ह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन