पूर्व मंत्री राकेश पठानिया बोले नूरपुर में असली भाजपाई पंचायतों में प्रधान व उप प्रधान का चुनाव जीते है जो मेरे समर्थक है

  पूर्व मंत्री राकेश पठानिया बोले नूरपुर में असली भाजपाई पंचायतों में प्रधान व उप प्रधान का चुनाव जीते है जो मेरे समर्थक है 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं में होने वाले दो चरणों में हुए पंचायत चुनावों में नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधान पठानिया समर्थित दल पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के निवास स्थान पर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इन्होने मिडिया को साफ तौर पर कहा कि यह जीत राकेश पठानिया की है।इस अवसर पर भावुक होते हुए पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने लोगों द्वारा उनका समर्थन करने पर उनका आभार जताया और सारा श्रेय उनकी मेहनत और लग्न को दिया। अलग-अलग पंचायत से ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री के घर पहुंचे लोगों ने खूब पटाखे चलाएं और जमकर राकेश पठानिया के समक्ष नारेबाजी की। इसके बाद पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने गत रात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जो असली बीजेपी के वर्कर है उनकी पिछले 3 साल से अनदेखी की जा रही थी और कांग्रेस समर्थित लोगों को आगे लाया जा रहा था जिसके चलते आज इन लोगों को भाजपा के लोगों के साथ ही चुनाव लड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीत कर आए हैं वही असली बीजेपी है। जब उनसे पूछा गया कि आप बार-बार नूरपुर को आजाद करने की बात कह रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार की सारी ग्ररंटिया फेल हो चुकी हैl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की टीम की अनदेखी की जा रही है इसलिए नूरपुर को नकली भाजपा स आजाद करना पड़ेगाl उन्होंने कहा कि राकेश पठानिया कभी भी पीठ के पीछे बात नहीं करता उन्होंने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने समर्थित सभी विजेता पर प्रधान व उप प्रधान मीडिया के समक्ष पेश किए हैं और वह पारदर्शीता की राजनीति करना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर