राजा का तालाब स्वास्थ्य केंद्र को नई उड़ान फाउंडेशन ने भेंट की सबमर्सिबल मोटर

 राजा का तालाब स्वास्थ्य केंद्र को नई उड़ान फाउंडेशन ने भेंट की सबमर्सिबल मोटर


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

बिकास खंड फतेहपुर के तहत राजा का तालाब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा एक सबमर्सिबल मोटर दान स्वरूप भेंट की गई। फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं कर्मचारियों को पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी बलविंदर कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी दिव्यांश ने नई उड़ान फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए गए इस जनहित कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाजसेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।

स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक संगठनों का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच