पीसी विश्वकर्मा ने कांगड़ा की जनता से आह्वान किया है कि इस आधे अधूरे उद्घाटन के साक्षी वने बीजेपी का कार्यक्रम

 पीसी विश्वकर्मा ने कांगड़ा की जनता से आह्वान किया है कि इस आधे अधूरे उद्घाटन के साक्षी वने बीजेपी का कार्यक्रम 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं भारत जोड़ो और लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीयनूरपुर कार्यकारिणी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे कहा कि 2जून 2024 के दिन कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर पुरानी रेल को आगे चलने की हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को जम्मू रेलवे प्रबंधक ऐतिहासिक अवसर करार देकर हिमाचलियों के साथ एक भद्दा मजाक बताया है l उन्होंने कहा कि जो रेल अंग्रेजों ने तीन साल में बिछा कर ट्रेनें चलाई थी वो पिछले चार सालों से बंद पड़ी थीं,उनको बहाल ही करना कैसे ऐतिहासिक अवसर है? इसे मोदी सरकार के अच्छे दिन समझे या रेल मंत्रालय का हिमाचल के साथ भेदभाव l पीसी विश्वकर्मा ने पूछा कि आधी ट्रेनें बहाल कर रहे है इसमें कांगड़ा की जनता के लिए खुश होने जैसा क्या है? इस नैरो गेज ट्रैक पर चार साल पहले पठानकोट से वैजनाथ जोगिंदर नगर के बीच सात ट्रेनें आवागमन करती थीं,जो घट कर अब मात्र दो ट्रेनें चलेंगीं जिनको है झंडी दिखाने अनुराग ठाकुर ,सांसद और एक बीजेपी का विधायक तीन लोग आ रहे हैं जो कांगड़ा के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने की वात हैl 

पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर क्या कोई नया रेल प्रोजेक्ट लाएंगे या कोई नई ट्रेन वंदे भारत जैसी इस ट्रैक पर चलवाएंगे या कोई शटल ट्रेनें देने आ रहे हे,यदि नया कुछ नहीं तो क्यों आ रहे हैं? पवन काजल ने आज तक कभी काँगड़ा घाटी मे ट्रेनें न चलने पर बयान भी नहीं दिया।पीसी विश्वकर्मा ने कहा सातों ट्रेनों को पुरानी समयसारिणी के साथ बहाल करें फिर यदि उदघाटन का शौक है तो करें हम तव स्वागत करेंगे lपीसी विश्वकर्मा ने कांगड़ा की जनता से आह्वान किया है कि इस आधे अधूरे उद्घाटन के साक्षी ने वने बीजेपी का कार्यक्रम है तो वर्कर जाएं आम जनता को तो पूर्ण ट्रेन सर्विस चाहिए़।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़