भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित अनुप राणा की जीत, विधायक निक्का के लिए प्रतिष्ठा की सीट पर मिली सफलता

 भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित अनुप राणा की जीत, विधायक निक्का के लिए प्रतिष्ठा की सीट पर मिली सफलता


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुप राणा को निर्वाचित घोषित किया गया है l अनुप राणा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी व भाजपा के पूर्व मंत्री समर्थित प्रत्याशी को इन चुनाव में पराजित किया हैl अनूप राणा गैही लगोड़ परिवार से संबंधित है मधुर भाषी व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के सगे साडू भी है l भड़वार की यह जिला परिषद सीट भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न थी जब उनके मुकाबले में भाजपा के एक पूर्व मंत्री का समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा था जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रहा थाl अनूप राणा को दोनों पराजित प्रत्याशियो के खड़े होने का लाभ मिला जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई और मतदान केंद्र में दो बार इसकी काउंटिंग की गईl कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने इस सीट को भाजपा की झोली में डालने पर अनूप राणा को सीट जीतने पर मुबारकबाद दी l अभी तक पहली सीट का रिजल्ट आया है जिसमें भाजपा ने खाता खोला है मुकाबला काफी सख्त था l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,