पोस्टरों से राकेश पठानिया की फोटो गायब, फतेहपुर भाजपा में सियासी हलचल तेज

 पोस्टरों से राकेश पठानिया की फोटो गायब, फतेहपुर भाजपा में सियासी हलचल तेज


 नूरपुर : विनय महाजन /

 भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी मनोह-सिहाल वार्ड के पोस्टरों और सोशल मीडिया से राकेश पठानिया की फोटो गायब होने से क्षेत्र फतेहपुर भाजपा में काफ़ी हलचलमच गई l पूर्व मंत्री राकेश पठानिया की तस्वीर हटाने पर चर्चाओं का दौर जारी ऐसे में कार्यकर्ता उठा रहे सवाल? क्या फतेहपुर में भी भाजपा गुट बाजी की शिकार हो गई है? ऐसे अनेको प्रश्न जनता की जुबान पर चर्चित है l फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों पोस्टरों, बैनरों और सोशल मीडिया से नेताओं की तस्वीरें गायब होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि नामांकन के समय और उससे पहले तक पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया की तस्वीरें प्रचार सामग्री में प्रमुखता से दिखाई दे रही थी लेकिन नूरपुर मेंसियासी भाजपा की गुटबाजी से अब भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी मनोह-सिहाल वार्ड के पोस्टरों और सोशल मीडिया से उनकी फोटो अचानक गायब होना चर्चा का विषय है इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के कई पुराने और कर्मठ नेताओं को दरकिनार कर जिस प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा गया अब उसी प्रत्याशी द्वारा पूर्व मंत्री राकेश पठानिया की तस्वीर प्रचार सामग्री से हटाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि चुनाव के दौरान जिस नेतृत्व और राजनीतिक समर्थन के सहारे पहचान मिली उसी चेहरे को नजरअंदाज करना कई सवाल खड़े करता है।इस मामले मे समर्थक मांग रहे जवाब, क्षेत्र में चर्चा तेज l भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब अपने राजनीतिक संरक्षक और नेता का सम्मान नहीं रखा गया, तो आम जनता के सम्मान और विश्वास की क्या गारंटी है। अब यह मामला फतेहपुर की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन चुका है और समर्थक खुलकर जवाब मांग रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या बदल गया कि चुनावी मैदान में उतारने वाले नेता की तस्वीर तक पोस्टरों और सोशल मीडिया से हटानी पड़ी। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रकुछ सियासी पार्टीयो में ऐसी अनेकों प्रकार की चर्चाएं चर्चित है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच