नूरपुर पुलिस की कार्रवाई से 16.02 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाई से 16.02 ग्राम चिट्टा बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार
(नूरपुर:-विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने छतरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 16.02 ग्राम चिट्टा सहित एक युवक को मोके पर गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि गत देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में नाका लगाऐ हुई थी। गुप्त सूचना के मुताबिक अजय कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी हरियाल, तहसील एवं जिला पठानकोट, पंजाब, मोटरसाइकिल नंबर पी बी 08CC-4706 स्प्लेंडर पर एक निजी स्कूल के पास छतरोली खड्ड में चिट्टा लेकर मौजूद है तथा इसे छतरोली एवं जसूर क्षेत्र में बेचने की फिराक में है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मोके पर युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू कियाl जांच करने पर उसमें मौजूद पदार्थ के चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत मिले तथा डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 16.02 ग्राम चिट्टा पाया गया। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 203/2026 दिनांक 11.08.2026, अधीन धारा 21, 25एन डी एन्ड &पीएस एक्ट 1985के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी हरियाल जिला पठानकोट पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है l देर शाम तक आरोपी को अदालत में पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जाएगा l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें