पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार वन विभाग, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से नेचर पार्क मोहल में पौधारोपण अभियान-सह-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 
    अभियान का शुभारंभ ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के अध्यक्ष प्रकाश चन्द राणा ने किया।
    अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण तथा पौधारोपण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों, एनएसएस कैडेट्स, ईको क्लबों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
   अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
   इस अवसर पर सीजीएम मनीषा गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नीरज सिंह, जे.एम.एफ.सी. कुल्लू चुनैती सगरोली एवं अमित मंयाल, अरुण्यपाल (वन) संदीप शर्मा, वन मंडल अधिकारी कुल्लू पंकज चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय शशि किरण, सहायक वन संरक्षक वाजिर ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी उमर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
   अभियान में सराज स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं, महिला मंडल रायका, बदाह, ज्वालापुर, पीपड़ी व बड़हल, पंचायत बल्ह-1 एवं बल्ह-2 के प्रतिनिधियों, वीएफडीएस बल्ह के सदस्यों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा एनएसएस कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर