सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार
सुभाष नगर में हुए हत्याकांड के मामले में दो और गिरफ्तार
अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): एसपी अबोहर अशवंत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष नगर में चुनाव के दौरान हुए हत्याकांड के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने मृतक की भाभी शिखा पत्नी अर्जुन वासी सुभाष नगर के बयानों पर मुकदमा नं.102, 7.6.26 धारा 109, 331 (6), 118(1), 115 (2) जुर्म वाधा 103 (1), 190, 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में अजय कुमार पुत्र पवन कुमार वासी गली नं.5, राजीव नगर अबोहर, जसवंत उर्फ रमन पुत्र विजय कुमार गली नं.12-13 ठाकर आबादी अबोहर को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश नीतिन गर्ग की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें