इग्नू चंबा केंद्र की अपील: अंतिम समय की भीड़ से बचें, 31 अगस्त से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

 इग्नू चंबा केंद्र की अपील: अंतिम समय की भीड़ से बचें, 31 अगस्त से पहले करें ऑनलाइन आवेदन


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है।

यह जानकारी देते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा के समन्वयक मनीष वर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू देश के लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जिससे नौकरीपेशा, गृहिणी तथा दूरदराज क्षेत्रों के छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

मनीष वर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र इग्नू अध्ययन केंद्र चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवेश तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम