सूद सभा पालमपुर ने कृषि विश्वविद्यालय में मनाया सातवां पौधारोपण अभियान

 सूद सभा पालमपुर ने कृषि विश्वविद्यालय में मनाया सातवां पौधारोपण अभियान

माता-पिता लाला बद्री प्रसाद एवं कैलाशवती की स्मृति में लगाए देवदार, मोरपंख, थुजा व फलदार पौधे


पालमपुर। सूद सभा पालमपुर द्वारा इस सीजन का सातवां पौधारोपण अभियान हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने देवदार, मोरपंख, थुजा सहित विभिन्न फलदार पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अरविंदर शर्मा, एचएएस तथा कुलपति के ओएसडी डॉ. प्रमोद वर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. मंडयाल, संपदा अधिकारी अरुण व्यास तथा संपदा विभाग के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लिया।


गौरतलब है कि सूद सभा पालमपुर का पौधारोपण अभियान इस सीजन में लगातार सातवें चरण तक पहुंच गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभा द्वारा किए जा रहे इस निरंतर प्रयास की कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।


इस बार का पौधारोपण कार्यक्रम सूद सभा के सदस्य कुलदीप सूद एवं सुषमा सूद द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय लाला बद्री प्रसाद एवं स्वर्गीय कैलाशवती की स्मृति में आयोजित किया गया। पौधारोपण के माध्यम से दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम में अजीत बाघला, अनूप बाघला, कुलदीप सूद, राकेश बुटेल, वृंदुला कड़ोल, सोना सूद, अनुराधा सूद, इंजीनियर अशोक सूद, डॉ. राजेश सूद, डॉ. अजय सूद, चारु सूद, कनिका सूद और पारस सूद सहित सूद सभा के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सूद सभा पालमपुर ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के प्रति समाज में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना भी है। सभा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत