हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन, भगवान गणपति जी की वंदना के साथ मासिक सकीर्तन की विधिवत रूप से हुई शुरुआत

 हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन, भगवान गणपति जी की वंदना के साथ मासिक सकीर्तन की विधिवत रूप से हुई शुरुआत



भजन गायक सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, हरीश शर्मा, पुनीत पाराशर सुनील सोनी, यश खरादी, खुशी पुजारी, नविका आचार्य, वैष्णवी जोशी, काव्या जोशी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से बाबा श्रीश्याम जी को रिझाया


लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) -: कस्बें के मुकंदगढ़ रोड़ रेलवे फाटक स्थित शेखावाटी अंचल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक प्राचीन श्याम हनुमान मंदिर द्वारा संचालित श्री श्याम सहारा परिवार का 13वां मासिक सकीर्तन बड़े ही आनंद और हर्ष उल्लास के साथ में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए श्याम सहारा परिवार के सुरेश बीबीपुरिया ने बताया कि इस बार बाबा श्याम का कीर्तन श्याम प्रेमी मंजू देवी जोशी धर्मपत्नी स्वर्गीय रामकृष्ण जोशी के निज निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम शेखावाटी के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई। 

                       श्याम सकीर्तन में मुख्य गायक कलाकार सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, पत्रकार हरीश शर्मा, पुनीत पाराशर सुनील सोनी, यश खरादी, खुशी पुजारी, नविका आचार्य, वैष्णवी जोशी, काव्या जोशी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को नाचने और झूमने पर मजबूर किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित श्याम सहारा परिवार के रमेश कुमावत, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, मनोज खींची, अंकुर गोयनका, शंकर लाल सैनी, संजीव खाटूवाला, विनीत बीबीपुरिया, अनिल आचार्य, मयंक गोयनका,  सहित नगर के गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहें। सीकर से आए आर्केस्ट्रा पार्टी के ओरगन पर विनोद भाई, ढोलक पर पवन और पेड़ पर प्रदीप भंडारी ने भजन गायक कलाकारों का साथ दिया साथ ही माइक पर घूमर साउंड सर्विस के का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच का संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व भक्तगण मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत