फतेहपुर में ‘संवाद’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

 फतेहपुर में ‘संवाद’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Fatehpur Baljeet Thakur 



 नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों के युवाओं, छात्र एवं छात्राओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांगड़ा प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम  ‘संवाद’ के तहत कामरेड रामचंद्र  रा.व.मा.पा. रेहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम. फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, समस्त अध्यापक वर्ग तथा लगभग 225 छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में एसडीएम  फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाएं तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे।

तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने भी विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने तथा स्वयं के साथ-साथ समाज के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की अपील की।

चुनावी साक्षरता पर भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चुनावी साक्षरता के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि एक जागरूक मतदाता का सही एवं जिम्मेदार निर्णय वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार एवं समस्त अध्यापकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़े और वे स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम