एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल चम्बा के राजस्व अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों और अदालतों में लंबित विभाजन (पार्टीशन), निशानदेही (डिमार्कशन) व अन्य राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही फील्ड स्टाफ को निशानदेही व तकसीम से जुड़ी फील्ड रिपोर्ट्स और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को जल्द हल करने को कहा गया। आपदा राहत से जुड़े मामलों की रिपोर्ट भी आरएमएस पोर्टल के माध्यम से तुरंत कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए ताकि प्रभावितों को समय पर राहत राशि मिल सके। बैठक में स्वामित्व योजना और लंबित ऑडिट पैरा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के दिशा- निर्देशों के तहत प्राथमिकता से कार्य करने पर भी बल दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें