एसडीएम पंकज शर्मा ने स्कूल में पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का किया दौरा

 एसडीएम पंकज शर्मा ने स्कूल में पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का किया दौरा

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं


उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर का दौरा कर स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान एसडीएम पंकज शर्मा ने विद्यालय के कक्षों, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति भी देखी तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए।

एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ खुलकर संवाद किया और उनसे पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर उनकी राय जानी। एसडीएम ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

पंकज शर्मा ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थानों का समय-समय पर दौरा कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जा रही है, ताकि सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच