सड़क हादसों नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट पर सुधार जरूरी : सुरजीत सिंह राठौर

 सड़क हादसों नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट पर सुधार जरूरी : सुरजीत सिंह राठौर



कुल्लू,  जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक सोमवार को एडीएम सुरजीत कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    एडीएम ने सड़क सुरक्षा समिति के सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा प्रभावी सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए तीखे मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और उचित संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने सर्दियों के दौरान कोहरे और बर्फबारी के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने तथा एंटी-स्किड तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आईआरएडी/ईआरएडी पोर्टल के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने तथा हादसों के बाद तकनीकी ऑडिट समय पर पूरा करने के लिए पोर्टल पर डाटा एंट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए।
   बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालान तथा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
  बैठक में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्कूल बसों, यात्री वाहनों और भारी वाहनों की फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग और प्रदूषण की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बी.एस. नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश सहित एनएचएआई के अधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा