15 वर्षों से निकाली जा रही बाबा जाहरवीर की छत्र यात्रा, 5 सितंबर को होगी संपन्न

 15 वर्षों से निकाली जा रही बाबा जाहरवीर की छत्र यात्रा, 5 सितंबर को होगी संपन्न


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

फतेहपुर क्षेत्र के गोगा जाहरवीर मंदिर मांगड़ियाल से बाबा जाहरवीर की छत्र यात्रा पिछले करीब 15 वर्षों से गुरु  स्वर्ण सिंह पठानिया  के मार्गदर्शन में सभी चेलों के साथ निकाली जा रही है। इस वर्ष भी यात्रा का शुभारंभ 28 अगस्त को जाहरवीर मंदिर मांगड़ियाल से हुआ। यात्रा के दौरान नौ दिनों तक विभिन्न पड़ावों पर बाबा जाहरवीर का विशेष पूजन और कीर्तन किया जाता है।


मान्यता है कि बाबा जाहरवीर की कृपा से भूत-प्रेत सहित अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जिस घर में बाबा जी के छत्र का फेरा लगता है, वहां की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-शांति का वास होता है। यात्रा के दौरान बाबा जी के चेले चौकियां भरते हैं, व्रत रखते हैं और नंगे पैर पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचते हैं।


यात्रा का पहला पड़ाव मकरोली सुरगल मंदिर होते हुए मतोली में होगा। इसके बाद यात्रा काठगढ़, गंगथ स्थित क्यालु बाबा मंदिर, पधेड़, शिब्बो थान, सिद्ध बाबा राजा राम, माता हौरी देवी और चमराल सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। 5 सितंबर को यात्रा वापस मंगड़ियाल स्थित जाहरवीर मंदिर पहुंचेगी, जहां नवमी पूजन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ छत्र यात्रा का विधिवत समापन होगा।


इसके अगले दिन 6 सितंबर 2026 को जाहरवीर मंदिर मांगड़ियाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और बाबा जाहरवीर का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम