पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 पालमपुर कॉलेज में 70 NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में 70 NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।


अभियान का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. राजीव भोरिया एवं प्रो. पूजा के नेतृत्व में किया गया। स्वयंसेवकों ने टीम भावना और अनुशासन के साथ परिसर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर विभिन्न स्थानों की सफाई की तथा परिसर को व्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के सहयोग, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन