नूरपुर राजकीय आर्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में करियर के गुर सिखाए
नूरपुर राजकीय आर्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में करियर के गुर सिखाए
( नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर होटल फॉर्च्यून पार्क मोक्षा (आईटीसी ग्रुप) के एचआर मैनेजर संजीवकुमार ने अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रतिष्ठा प्रबंधन पर आज महत्वपूर्ण जानकारी दी l राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वोक. (आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन) विभाग में एडुब्रिज लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से एक विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में होटल फॉर्च्यून पार्क मोक्षा (मैक्लॉडगंज-धर्मशाला, मेंबर आईटीसी होटल्स ग्रुप) के मानव संसाधन प्रबंधन संजीव कुमार ने शिरकत की। उन्होंने अपने समृद्ध व्यावहारिक अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, वैश्विक स्तर पर करियर के नए अवसरों, आधुनिक सुरक्षा मानकों, रिस्क मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट प्रतिष्ठा प्रबंधन जैसे विषयों पर अत्यंत महत्वपूर्ण व व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को लग्जरी होटल इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने भीतर व्यावहारिक कौशल विकसित करने, लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने और एक पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा* अनिल ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित होटल समूहों से जुड़े विशेषज्ञों के व्याख्यान विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक दुनिया से जोड़ने और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।व्याख्यान के उपरांत आयोजित संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय करियर अवसरों, इंडस्ट्री हायरिंग ट्रेंड्स और कॉर्पोरेट मैनेजमेंट से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका एच आर मैनेजर ने सहजता व विस्तार से उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. मंजीत सिंह, व्यावसायिक प्रशिक्षक विजेंदर सिंह,पंकज, शम्मी कुमार व छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें