रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र, दिया पवित्रता और सद्भावना का संदेश

 रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र, दिया पवित्रता और सद्भावना का संदेश



अजय सूर्या रिवालसर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर की ओर से बीके सुनीता दीदी एवं बीके सोमा बहन जी ने विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर भाई-बहनों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने समाज में पवित्रता, शांति, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।


ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायक इन्द्र सिंह गांधी, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गुरुद्वारा प्रबंधन व सेवाधारी भाई-बहनों, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर बीके सुनीता दीदी एवं बीके सोमा बहन जी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों से दूर रखने और परमात्मा से अपने संबंध को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से क्रोध, नशे, तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहकर जीवन में शांति, प्रेम, पवित्रता एवं भाईचारे को अपनाने का आह्वान किया।


विभिन्न संस्थानों से जुड़े भाई-बहनों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया तथा उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।


रक्षाबंधन का यह आयोजन प्रेम के साथ परमात्म-स्मृति, आत्मिक पवित्रता और श्रेष्ठ जीवन जीने का संदेश देते हुए समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव की सुंदर मिसाल बन गया।

>

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम