प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. मल्लिका नड्डा से की आत्मीय भेंट, विश्वविद्यालय के पुराने दिनों को किया याद

 प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. मल्लिका नड्डा से की आत्मीय भेंट, विश्वविद्यालय के पुराने दिनों को किया याद



नई दिल्ली, 

प्रो. अनुपमा सिंह ने आज अपनी पुरानी मित्र एवं विश्वविद्यालय के दिनों की सहकर्मी डॉ. मल्लिका नड्डा जी से आत्मीय भेंट की। लंबे अंतराल के बाद हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच बेहद आत्मीय और दिल से दिल की बातचीत हुई।


डॉ. मल्लिका नड्डा वर्तमान में President, Special Olympics Bharat तथा Chairperson, Special Olympics Asia Pacific Advisory Council (APAC) के रूप में कार्य कर रही हैं और विशेष बच्चों एवं दिव्यांगजनों के समावेशन, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।


मुलाकात के दौरान दोनों ने विश्वविद्यालय के पुराने दिनों की यादें साझा कीं और अपने-अपने सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका तथा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।


प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि “कुछ रिश्ते समय और दूरी के साथ पुराने नहीं होते। विश्वविद्यालय के दिनों की मित्रता और सहकर्मी के रूप में साझा की गई यादें आज भी उतनी ही आत्मीय हैं। मल्लिका जी से इतने समय बाद मिलना मेरे लिए बेहद सुखद और भावनात्मक अनुभव रहा।”


उन्होंने डॉ. मल्लिका नड्डा के विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


मुलाकात पुराने संबंधों की आत्मीयता, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक संवाद का सुंदर अवसर रही

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच