राजपुरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

 राजपुरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 जिला चंबा के राजपुरा स्थित मदरसा जामिया जमालिया इस्लामिया में बुधवार को भव्य “जश्ने ईद मिलादुन्नबी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, विद्यार्थियों और धार्मिक अनुयायियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उलेमा और धार्मिक विद्वानों ने शिरकत की। इस दौरान आलिम-ए-नबील फाज़िले जलील मुनाज़िरे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती लियाकत अली नदवी साहब तथा इमामो खतीब जामा मस्जिद फारूके आजम रिसड़ा सहित अन्य विद्वानों ने अपने विचार रखे।


धार्मिक विद्वानों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, प्रेम, शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान नात-ओ-मनकबत और धार्मिक तकरीरों के माध्यम से लोगों को नेक रास्ते पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


मदरसा प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में हिफ्ज, नाजरा और दर्से निजामी के साथ-साथ आधुनिक एवं दुनियावी शिक्षा भी प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान देने के योग्य बनाना है।


कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर इंतजामिया कमेटी और मदरसा प्रबंधन ने सभी मेहमानों, उलेमा और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ के साथ हुआ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन