पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

 पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम


 (नूरपुर:-विनय महाजन)

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन द्वारा पंचायत गंही लगोड़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।इस अवसर पर स्थानीय गाँव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कर्म सिंह राणा, उपप्रधान सुखदेव सिंह राणा, बीडीसी सदस्य अमित शर्मा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा, कुलदीप ठाकुर, संजीव कुमार, सतपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों और युवाओं की ऐसे अभियानों में भागीदारी भविष्य में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा