नड्डा से मिलीं समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह, हिमाचल के विकास और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा

 नड्डा से मिलीं समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह, हिमाचल के विकास और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा



अजय सूर्या मंडी। समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नड्डा का कुशलक्षेम जाना और उपचार के बाद उनके स्वस्थ होकर सक्रिय होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।


भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, शासन-व्यवस्था, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। नड्डा ने कहा कि अच्छा शासन और जनहितकारी नीतियां जनता का अधिकार हैं, कोई एहसान नहीं। उन्होंने राजनीति को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठाकर प्रदेश के व्यापक हित और विकास के लिए काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


नड्डा ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई वित्तीय सहायता का उल्लेख करते हुए चिंता जताई कि कई परियोजनाएं टेंडर एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग न होने का सीधा असर प्रदेश की जनता और विकास कार्यों पर पड़ता है।


उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे शासन, प्रभावी नीतियों और विकास का अधिकार है तथा अपने अधिकारों के लिए सवाल पूछना भी उसका अधिकार है। उन्होंने प्रदेशहित में जागरूकता और सकारात्मक जनभागीदारी को आवश्यक बताया।


प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि नड्डा के विचार हमेशा की तरह ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहे। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि हिमाचल का हित सर्वोपरि होना चाहिए और विकास ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को परिस्थितियों से समझौता करने के बजाय अपने अधिकारों और प्रदेश के विकास के प्रति सजग होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा