‘लॉटरी योजना’ युवाओं को जुए और सट्टे की ओर धकेलने का षड्यंत्र: अजय ठाकुर

 ‘लॉटरी योजना’ युवाओं को जुए और सट्टे की ओर धकेलने का षड्यंत्र: अजय ठाकुर


मंडी : अजय सूर्या /

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री लॉटरी योजना’ का कड़ा विरोध करते हुए इसे युवाओं और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के लिए चिंताजनक कदम बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर देने के बजाय जुए और सट्टे जैसे शॉर्टकट की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है।


अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी ईमानदारी, मेहनत, उच्च संस्कारों और बौद्धिक क्षमता के लिए देशभर में पहचान रखता है। ऐसे में प्रदेश में लॉटरी योजना लाना सरकार की दूरदर्शी नीतियों के अभाव को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी आर्थिक नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई से राजस्व जुटाने के ऐसे रास्ते तलाश रही है।


उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में किताबें, कौशल और रोजगार के अवसर होने चाहिए, न कि लॉटरी और सट्टे की पर्चियां। ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है, जबकि राज्य सरकार अपने स्तर पर वित्तीय प्रबंधन में विफल रही है।


भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से ‘मुख्यमंत्री लॉटरी योजना’ को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने योजना को जारी रखा तो भाजपा युवाओं, महिलाओं और आम जनता को साथ लेकर इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य और सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम