बल्ह की बेटी निहारिका ने रचा इतिहास, NEET में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में पाया प्रवेश

 बल्ह की बेटी निहारिका ने रचा इतिहास, NEET में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में पाया प्रवेश

मांडल की होनहार बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, चिकित्सक बनकर समाजसेवा का संकल्प


बल्ह (मंडी)। ग्राम पंचायत मांडल की होनहार बेटी निहारिका गुलेरिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निहारिका का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नाहन में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित मांडल पंचायत और पूरे बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

निहारिका गुलेरिया, मनोहर गुलेरिया की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एस.एच.एस. स्कूल, कुल्लू से पूरी की। इसके बाद कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश हासिल किया।

अपनी सफलता पर निहारिका गुलेरिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक अच्छा चिकित्सक बनकर समाज और अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है।

निहारिका की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए लोगों ने कहा कि निहारिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मांडल पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे बल्ह क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

निहारिका की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच