बीएड की 370 खाली सीटों के लिए सोमवार-मंगलवार स्पॉट काउंसलिंग, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल

 बीएड की 370 खाली सीटों के लिए सोमवार-मंगलवार स्पॉट काउंसलिंग, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल


अजय सूर्या मंडी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए सोमवार और मंगलवार को स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी में बीएड की कुल 1450 सीटों में से अब तक 930 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि 150 सीटें मैनेजमेंट कोटे के तहत हैं। इसके बावजूद करीब 370 सीटें अभी भी रिक्त हैं।

रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो दिनों तक स्पॉट काउंसलिंग करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है। स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से बीएड की रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच