RCFC स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 12वें दिन, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारियां तेज

 RCFC स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 12वें दिन, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारियां तेज



अजय सूर्या जोगिंदर नगर मंडी, 31 अगस्त। हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आंदोलन सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भराड़ू और सपैड़ू पंचायत की महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन को आगे बढ़ाया।


जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि भूख हड़ताल के 12वें दिन भराड़ू पंचायत से निशा देवी व मति देवी तथा सपैड़ू पंचायत से प्रिया और रीता देवी ने मोर्चा संभाला। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान ठाकुर, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शेर सिंह ठाकुर, कांशी राम, भूपेंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, अजय बावा, विशाल शर्मा, तारा चंद ठाकुर, कैप्टन लाभ सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


अजय ठाकुर ने बताया कि रविवार को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर, गुरुशरण परमार, नरेंद्र ठाकुर, दमनदीप सिंह और कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बातचीत के बाद सांसद ने केंद्रीय आयुष सचिव से संघर्ष समिति की बैठक के लिए समय मांगा है। इसी कड़ी में सोमवार को गुरुशरण परमार, बृज गोपाल अवस्थी और के.के. सकलानी सहित प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आयुष सचिव से मुलाकात करेगा। आवश्यकता पड़ने पर आयुष मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।


इस बीच 7 सितंबर को जोगिंदर नगर में प्रस्तावित जन आक्रोश महारैली को लेकर क्षेत्र की पंचायतों और गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं। संघर्ष समिति के अनुसार महारैली में 5 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।


कुशाल भारद्वाज और सपैड़ू पंचायत के प्रधान आशीष ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे 7 सितंबर को भारी संख्या में जोगिंदर नगर पहुंचें और RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित किए जाने के विरोध में एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच