कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जारी करने की मांग

 कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जारी करने की मांग


अजय सूर्या हमीरपुर। जल रक्षक संघ हमीरपुर ने जल रक्षकों की कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग को लेकर एडीसी हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।

संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया जा चुका है तथा उपमुख्यमंत्री द्वारा भी चार बार घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक अधिसूचना जारी नहीं होने से जल रक्षकों में रोष और चिंता बनी हुई है। संघ का कहना है कि अधिसूचना जारी न होने से जल रक्षकों को अपने भविष्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल रक्षक संघ हमीरपुर ने सरकार से आग्रह किया कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप कांट्रेक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष करने की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए, ताकि प्रदेशभर के जल रक्षकों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जल रक्षक संघ हमीरपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम