होटल मैनेजमेंट में हिमाचल के टॉपर प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मान

 होटल मैनेजमेंट में हिमाचल के टॉपर प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मान


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

होटल मैनेजमेंट कोर्स में पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जिला कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र के प्रियांशु शर्मा को बनारस में सम्मानित किया गया।


प्रियांशु की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रियांशु शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रियांशु शर्मा जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की तहसील कुटवासी के स्थायी निवासी हैं।


प्रियांशु के पिता दुर्गा दत्त शर्मा ने बताया कि हाल ही में घोषित होटल मैनेजमेंट कोर्स के परिणाम में उनके बेटे ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी खुशी और गर्व का माहौल है।


उन्होंने बताया कि प्रियांशु शर्मा का हाल ही में शिमला के एक फाइव स्टार होटल में एक वर्ष की ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र के लोगों को प्रियांशु से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।


प्रियांशु की सफलता पर जिला परिषद सदस्य रघुबीर पठानिया, बीडीसी सदस्य शिव सिंह उर्फ शिबू, पंचायत प्रधान हरपाल सिंह उर्फ छोटू सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम