गरीब परिवार के बेटे रूप लाल ने सेना में हासिल किया लेफ्टिनेंट का मुकाम, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 गरीब परिवार के बेटे रूप लाल ने सेना में हासिल किया लेफ्टिनेंट का मुकाम, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत


नेरचौक : अजय सूर्या /

मुश्किल परिस्थितियों को अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से मात देते हुए बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत छातडु के गांव छातडु निवासी रूप लाल ने भारतीय सेना में पदोन्नति पाकर लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पदोन्नति के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले रूप लाल ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सेना में यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता ने न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरी छातडु पंचायत के लिए भी यह गौरव का क्षण है।


स्वागत समारोह में गोड़ा गागल के जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी, ग्राम पंचायत छातडु के प्रधान बलराज चौधरी, उपप्रधान श्याम लाल, ग्रामीणों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने लेफ्टिनेंट रूप लाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश


इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रूप लाल ने गांव के युवाओं से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और देशसेवा जैसे सकारात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और ऐसा मुकाम हासिल करें, जिससे उनके परिवार और गांव का नाम रोशन हो।


जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने रूप लाल को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा यदि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ मेहनत करें तो वे किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।


ग्राम पंचायत छातडु के उपप्रधान श्याम लाल ने पंचायत की ओर से रूप लाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे गांव और पंचायत के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।


ग्रामीणों ने कहा कि रूप लाल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि आर्थिक परिस्थितियां और चुनौतियां सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम