राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

 राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित



उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

चम्बा

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी उपमंडलों में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बाढ़ सुरक्षा कार्यों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों, अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्यों तथा विद्यालय भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुधार कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उपायुक्त को दी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य आवश्यक सार्वजनिक भवनों में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा, व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण कानव बड़ोत्रा सहित विभिन्न उप मंडलों के अधिशासी अभियंता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम