बल्ह की बेटी निहारिका का एमबीबीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 बल्ह की बेटी निहारिका का एमबीबीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


अजय सूर्या नेरचौक । जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की मांडल डाकघर निवासी श्री मनोहर की बेटी निहारिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

निहारिका की सफलता पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निहारिका का एमबीबीएस में चयन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बल्ह क्षेत्र के लिए गौरव और अपार खुशी का क्षण है।

एसडीएम ने कहा कि निहारिका की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने निहारिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

निहारिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

फोटो कैप्शन - एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी निहारिका को बधाई देते हुए 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच