रक्षाबंधन पर मंडी शहर में रौनक, राखी विक्रेता भी मालामाल

 रक्षाबंधन पर मंडी शहर में रौनक, राखी विक्रेता भी मालामाल


मंडी : अजय सूर्या /

रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंडी शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के सेरी मंच पर राखियों का विशेष बाजार सजाया गया है, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए तरह-तरह की राखियां खरीद रही हैं।


राखी बाजार में पांच-दस रुपये से लेकर सैकड़ों और हजारों रुपये तक की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डिजाइनर, रेशमी, स्टोन, कुंदन के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।


रक्षाबंधन की खरीदारी बढ़ने से राखी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। वहीं, इस पर्व के चलते महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को भी अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें रोजगार और अतिरिक्त आमदनी का लाभ मिल रहा है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच