हिमाचल में रोजगार पर सियासत नहीं, रोजगार सृजन के लिए ठोस नीति चाहिए : मनजीत डोगरा

  हिमाचल में रोजगार पर सियासत नहीं, रोजगार सृजन के लिए ठोस नीति चाहिए : मनजीत डोगरा 




सरकारी नौकरियों की संख्या गिनाने से खत्म नहीं होगी बेरोजगारी, हाइड्रो, पर्यटन, बागवानी, कृषि और प्राकृतिक संसाधनों को रोजगार का आधार बनाना होगा



हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भीतर तथा बाहर पिछले दो दिनों से बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जिस तरह का राजनीतिक टकराव चल रहा है, उसने प्रदेश की सबसे गंभीर समस्या को एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। विपक्ष सरकार को उसके चुनावी वादे—एक वर्ष में एक लाख और पांच वर्ष में पांच लाख रोजगार—की याद दिला रहा है, जबकि सत्ता पक्ष अपने स्तर पर रोजगार देने के आंकड़े गिना रहा है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि दोनों पक्षों की बहस अभी तक उस मूल सवाल तक नहीं पहुंच पाई है कि हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष हजारों-लाखों युवाओं के लिए नए और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा कैसे हों ? किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि

यह बात अब राजनीतिक दलों को समझनी होगी कि हिमाचल जैसे छोटे और सीमित संसाधनों वाले पहाड़ी राज्य में केवल सरकारी क्षेत्र के भरोसे बेरोजगारी का समाधान संभव नहीं है। सरकार यदि आज सभी खाली सरकारी पदों को भर भी दे, तब भी प्रदेश के हर बेरोजगार युवा को रोजगार नहीं मिल सकता। इसलिए विधानसभा में रोजगार पर बहस “किसने कितनी नौकरियां दीं” तक सीमित रखने के बजाय “अगले दस वर्षों में हिमाचल में रोजगार के लाखों नए अवसर कैसे पैदा किए जाएं” पर होनी चाहिए।

आज आवश्यकता इस बात की है कि हिमाचल के राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की Employment Generation Policy पर सर्वदलीय चर्चा करें।

हिमाचल के पास रोजगार पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं। हमारे पास जल संसाधन हैं, पर्यटन है, बागवानी है, कृषि है, वन संपदा है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था है, हस्तशिल्प तथा समृद्ध लोक संस्कृति है । जरूर केवल इस बात की है की इन संसाधनों को सरकारी नीति के साथ जोड़ते हुए एक व्यापक रोजगार सृजन की नीति बनाई जाए जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सके ।


जारी करता 

मनजीतडोगरा 

किसान नेता एवं समाजसेवी 

पंचरुखी हिमाचल प्रदेश ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर