युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेगा हिमाचल, पालमपुर से हुआ आंदोलन का शंखनाद : राजीव भारद्वाज

 युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेगा हिमाचल, पालमपुर से हुआ आंदोलन का शंखनाद : राजीव भारद्वाज



युवाओं के साथ किए वादों से मुकर रही कांग्रेस सरकार : त्रिलोक कपूर


युवाओं से वादाखिलाफी का जवाब दे कांग्रेस सरकार, सड़कों पर उतरेगा युवा मोर्चा : डॉ. सन्नी शुक्ला


पालमपुर, 25 अगस्त।  पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आह्वान पर आज युवाओं की आक्रोश रैली निकाली गई। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, पालमपुर से शुरू हुई यह रैली लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर पहुंची। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने प्रदेश सरकार की युवा नीतियों के प्रति बढ़ते असंतोष को सामने रखा।


रैली में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला तथा भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज वही युवा अपने अधिकारों और रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।


 कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। घोषणा पत्र में हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने और पांच वर्षों में पांच लाख रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार अपने इस वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।


कपूर ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के लगभग साढ़े तीन वर्ष पूरे होने को हैं। यदि कांग्रेस अपने वादे के अनुसार हर वर्ष एक लाख नौकरियां देती, तो अब तक लगभग साढ़े तीन लाख नौकरियां युवाओं को मिल जानी चाहिए थीं। लेकिन प्रदेश का युवा आज भी रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को पक्का करने सहित युवाओं और कर्मचारियों से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।


कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पालमपुर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह भारी संख्या में युवाओं ने रैली में भाग लिया, वह उनके उत्साह और सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश को दर्शाता है।


युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि आजकल विधानसभा का सत्र चल रहा है और भाजपा की स्पष्ट मांग है कि सरकार युवाओं को उपलब्ध करवाए गए रोजगार और सरकारी नौकरियों का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करे तथा इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करे। सरकार को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि चुनाव के समय किए गए वादों में से कितने वादे पूरे हुए और कितने अभी तक अधूरे हैं।


उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जनादेश उसकी 10 गारंटियों और बड़े-बड़े चुनावी वादों के आधार पर दिया था, लेकिन सरकार एक भी गारंटी को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की एक-एक गारंटी और एक-एक वादे का हिसाब जनता के सामने रखेगी। युवा मोर्चा का यह आंदोलन उसी अभियान की शुरुआत है और आने वाले समय में भाजपा के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।


डॉ भारद्वाज ने कहा कि भारी बरसात के बावजूद आज युवाओं का बड़ी संख्या में सड़क पर उतरना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी केवल भाजपा युवा मोर्चा सड़कों पर उतरा है। यदि सरकार ने युवाओं की आवाज नहीं सुनी तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश का नौजवान अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा।


 डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि पालमपुर से आज युवा आक्रोश का जो शंखनाद हुआ है, वह आने वाले समय में पूरे प्रदेश में एक बड़े जनआंदोलन की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर से उठी यह आवाज शिमला तक पहुंचेगी और सरकार को अपने चुनावी वादों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है और इसका नेतृत्व प्रदेश का युवा स्वयं करेगा।


उन्होंने जोशीले अंदाज में कहा—


“तलवारों की धारों पर इतिहास हमारा चलता है,

जिस और जवानी चलती है, उस और जमाना चलता है।”



डॉ. भारद्वाज ने कहा कि पालमपुर में युवा मोर्चा की रैली पूरी तरह व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं की मेहनत, रैली की व्यवस्था और युवाओं की बड़ी भागीदारी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की अनुशासित और प्रभावी व्यवस्था प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में भी दिखाई देनी चाहिए। 


उन्होंने कहा कि आज पालमपुर से शुरू हुआ युवा आक्रोश आने वाले समय में प्रदेशव्यापी आवाज बनेगा। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।


प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर युवा वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने तथा सरकार को उसके चुनावी वादों की याद दिलाने का आह्वान किया।


रैली से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पालमपुर को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, रोजगार, सरकारी नौकरियों तथा अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री शाश्वत कपूर, भाजपा मंडल पालमपुर अध्यक्ष गोपेश भृगु, सुरेश पठानीया , संगठनात्मक जिला पालमपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा प्रवक्ता राकेश कुलेठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वरुण कपूर, शहरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम भंगालिया, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय भट्ट, पालमपुर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री कशिश महाजन, नमन चौहान, युवराज सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व कई अन्य मोर्चो व प्रकोष्ठों के प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर