बालीचौकी में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बालीचौकी में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
मंडी : अजय सूर्या /
सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान जयराम ठाकुर स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और गलत फैसलों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर संघर्ष करते रहेंगे।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने प्रदेश सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें