एक्स सर्विसमेन वेलफेयर लीग पालमपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन

एक्स सर्विसमेन वेलफेयर लीग पालमपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन 


 पालमपुर : एक्स सर्विसमेन वेलफेयर लीग पालमपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल व मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा (एवीएसएम, एसएम, वीएसएम) ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता के बलिदानियों की गैलरी में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया और इस आजादी एवं भारत की अखंडता को बरकरार रखने में कार्यरत सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज पालमपुर में बहुत विकास हुआ है, अपने राजनीतिक कार्यकाल में बिना भेदभाव के जनता की सेवा की है। पूर्व सैनिक लीग भवन की मरम्मत के लिए विधायक आशीष बुटेल ने डेढ़ लाख रूपये मंजूर किए हैं। श्री बुटेल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई हैं, इसका भरपूर लाभ लेना चाहिए और समय समय पर सरकार के समक्ष मामले उठाने चाहिए। उन्होंने अपने ट्रस्ट की ओर से लीग को 25 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और बुटेल परिवार के निरंतर आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश में बढ़ती पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा की अगर हमारी पेपर सेटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से गुप्त नहीं होगी तो प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश पाना नामुमकिन होगा । सरकार की पेपर लीक ना हो इसका सुदृढ़ बंदोबस्त करना होगा ताकि युवाओं को सड़क पर ना उतरना पड़े । पूर्व सैनिकों से भी अनुरोध किया कि अपने इलाक़े के सरकारी स्कूलों का दौरा करें और वहाँ मूलभूत सुविधाओं जैसे कि बिजली पानी और पर्याप्त टॉयलेट्स की सुविधाएं हैं ये सुनिश्चित करें और जहाँ कमी है वहाँ पंचायत प्रधानों के माध्यम से कमियों को उजागर करें। उन्होंने बल देकर कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से दूर रखने में समाज और पूर्व सैनिकों को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।जनरल राणा ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में पालमपुर में एक विशाल भवन के निर्माण, सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लीग में बेहतर सेवाओं के लिए कुछ लोगों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया तथा लीग की ओर से मुख्यातिथि बीबीएल बुटेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर लीग अध्यक्ष रमेश डढवाल, पंजाब सिंह राणा, संतोष कटोच, राम कुमार वर्मा, कुलदीप राणा, विक्रम कटोच, रमेश चंद, राकेश राणा, रणजीत कटोच, रश्म चंद कटोच, प्रकाश चंद सहित 80 पूर्व सैनिक व वीर नारियां शामिल रहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर