नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 320 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार निजी मकान से करता था यह कारोबार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 320 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार निजी मकान से करता था यह कारोबार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने मुकाम मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।यह जानकारी एक प्रेस नोट मे एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर यह देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर रोहित कुमार के निजी कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें काले रंग का ठोस पदार्थ पाया गया, जो चरस पाया गया। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल320 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 207/2026 अधीन धारा 20, 29 एन डी &पीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोके पर रोहित कुमार पुत्र हरबंस लाल, निवासी गांव मुग्तयाल नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें