थुरल में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत

थुरल में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, लोक निर्माणविभाग के कर्मचारी की मौत

थुरल (कांगड़ा): कांगड़ा जिले के थुरल महाविद्यालय के समीप पालमपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे में मृतक की पहचान रजत कुमार पुत्र सतीश कुमार, निवासी गांव साई भ्रांता के रूप में हुई है। रजत कुमार लोक निर्माण विभाग थुरल में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था। घायल युवक की पहचान कपिल, निवासी पटवाग के लिंजन गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान थुरल महाविद्यालय के समीप उनकी बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजत कुमार की टांग में गंभीर चोटें आईं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल कपिल को उपचार के लिए स्थानीय थुरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक से टकराने वाली कार के चालक की पहचान अजीत कुमार शर्मा निवासी अणु चौकी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही रजत कुमार के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड