ज्वाली में आम आदमी पार्टी की बैठक, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान

 ज्वाली में आम आदमी पार्टी की बैठक, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के शिव शंकर रिसॉर्ट में रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी ऋतु राज गोविंद ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में ऋतु राज गोविंद ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाते हुए आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से कमर कसने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता परिवर्तन होता रहा है। दोनों दल बारी-बारी से प्रदेश में सरकार बनाते रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता के सामने आम आदमी पार्टी के रूप में तीसरा विकल्प मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभरेगी और प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साक्षी को ज्वाली युवा महिला अध्यक्ष, रिंपी वर्मा को महिला मोर्चा अध्यक्ष, रसीद मुहम्मद को संगठन मंत्री ज्वाली, तनुज कुमार को यूथ अध्यक्ष, सुखविंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष, विशाल शर्मा को जोनल अध्यक्ष कोटला, अनुराग गौतम को जोनल अध्यक्ष ज्वाली, विकी भारती को एससी मोर्चा युवा अध्यक्ष, अजीत कुमार को जोनल अध्यक्ष कोटला तथा गुलशन कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।


इसके अलावा जोगिंदर चौधरी, अब्दुल, अरविंद कुमार, संजीव कुमार और विनोद कुमार को ज्वाली में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। निखिल सिंह को जिला नूरपुर सोशल मीडिया इंचार्ज, विजय कुमार को नूरपुर उपाध्यक्ष, शाम सुंदर को जिला नूरपुर उपाध्यक्ष तथा अनिल कुमार को नूरपुर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। ज्वाली से निखिल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से संगठन को और मजबूत किया जाएगा।


बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि ज्वाली में संगठन मजबूत होगा और बदलाव की आवाज को और बुलंद किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं