ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशु मालिक ने पंचायत को इसकी सूचना देकर बकरा वापस लौटाने की अपील की है।


बकरी के मालिक जीवन कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी बकरियों और बकरी के बच्चों को गौशाला में बांधकर घर आए थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह गौशाला में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गौशाला का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चार माह का बकरा वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को मौके पर बुलाकर घटना की जानकारी दी।

जीवन कुमार ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके बकरे को उठाकर ले गया है तो वह उसे वापस छोड़ जाए। उन्होंने कहा कि बकरा उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है और उसे वापस पाने की उन्हें उम्मीद है। घटना की सूचना ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा को भी फोन के माध्यम से दे दी गई है।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच