15 दिन में पेयजल-बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

 15 दिन में पेयजल-बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन


जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विभागों के खिलाफ जताया रोष

नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र के घटटा, कुम्मी और साथ लगते छातड़ू गांव में पेयजल और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के खिलाफ विरोध जताते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।


ग्रामीणों ने विभागों को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध की सूचना मिलने पर आईपीएच और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब पांच वर्षों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। बिजली की तारों में बार-बार शॉर्ट सर्किट होने के कारण कई बार चार से पांच दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कई स्थानों पर पेड़ों के साथ तारें छू रही हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया जाता है।


पेयजल पाइप टूटने से घरों में नहीं पहुंच रहा पानी


ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य पेयजल पाइप टूटने के कारण कई घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।


जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से कई बार समस्या के समाधान को लेकर बात की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत करवाया और 15 दिन के भीतर समाधान करने की मांग रखी।


बिजली लाइन शिफ्ट करने पर सहमति


बिजली विभाग के एसडीओ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्या के साथ-साथ बिजली की लाइनों से संबंधित दिक्कतें भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पोल लगाए जाएंगे। ग्रामीण जमीन उपलब्ध करवाने पर सहमत हैं।


ग्रामीणों ने मांग की कि जिन स्थानों पर बिजली की लाइनें पेड़ों को छू रही हैं, वहां तारों को ऊपर उठाने के साथ पेड़ों की छंटाई भी करवाई जाए।


दो स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन प्रभावित


आईपीएच विभाग के जेई ने बताया कि दो स्थानों पर पानी की पाइपलाइन बाधित हो रही है, जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। नए कनेक्शन लेने वाले लोगों को भी जल्द पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।


ग्रामीणों ने साफ कहा कि 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम