प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित 


उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

किसानों को समय पर बीमा करवाने की सलाह, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को फ़सल बीमा से जोड़े बैंक : उपायुक्त 


चंबा,


उपायुक्त, मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और पुनर्निर्मित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति कि बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के किसानों को फ़सल बीमा योजनाओं से जोड़ने व लाभ दिलवाने के कार्यों कि समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान बताया कि खरीफ सीजन-2026 के तहत 31 अगस्त तक फसल के लिए बीमा कवर उपलब्ध रहेगा। 
उन्होंने कहा कि किसान किसी भी लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा सरलता से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान को केवल अपनी फोटोग्राफ, पहचान पत्र तथा खेत के खसरा नंबर का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है। सभी ऋणी किसानों को सम्बंधित वित्तीय संस्थान द्वारा स्वतः बीमित किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना का लाभ नहीं लेना चाहता, तो वह बैंक शाखा में घोषणा पत्र जमा करवा सकता है।
उपायुक्त ने जिला के किसानों से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य उठाएं ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंमे बताया कि मक्का और धान की फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 1,200 रुपये के प्रीमियम पर 60 हजार रुपये तक का फसल बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित बीमा कंपनी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों से किसानों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 
उपायुक्त ने कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पोर्टल पर जिला के किसानों के पंजीकरण प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र कुमार ने अवगत किया कि रबी फसल 2025-26 के अंतर्गत 7346 किसानों की 814.15 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और जौ की फसल को बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया। वहीं खरीफ 2026 के अंतर्गत अब तक 5376 किसानों की 625.89 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की और धान की फसल को बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए संबंधित बीमा कंपनियों, बैंकों तथा विभागीय कर्मियों द्वारा 165 से अधिक जागरूकता शिविर लगाए गए।  
बैठक में ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, ज़िला प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, ज़िला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कुमार, उनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, पशुपालन राकेश भंगालिया सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम