विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक मानी जाने वाली पहली पवित्र छड़ी गुरुवार को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पहुंची

 चंबा। विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक मानी जाने वाली पहली पवित्र छड़ी गुरुवार को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पहुंची। छड़ी के चौगान पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ पवित्र छड़ी के दर्शन किए।


परंपरा के अनुसार यह पवित्र छड़ी अब जिला मुख्यालय चंबा से भगवान शिव के पावन धाम श्री मणिमहेश के लिए रवाना होगी। छड़ी यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में भाग लेने के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पहली छड़ी के चंबा पहुंचने के साथ ही यात्रा की धार्मिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा भी यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


बाइट श्रद्धालु।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम