जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

 जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा


नूरपुर : विनय महाजन /

जसूर में पिछले करीब छह वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ खतरे का कारण भी बनता जा रहा है। बुधवार को फ्लाईओवर के लेटर से अचानक एक पत्थर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार का शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


स्थानीय कारोबारी वर्ग और व्यापार मंडल जसूर ने निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि फ्लाईओवर के ऊपर से पहले भी कई बार लोहे की भारी-भरकम प्लेटें और अन्य निर्माण सामग्री नीचे गिर चुकी है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से वाहन चालकों और सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


व्यापार मंडल जसूर के अध्यक्ष राजीव राजू ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने मांग की कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा ऊपर से पत्थर और निर्माण सामग्री नीचे गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।


उन्होंने आरोप लगाया कि जसूर से कंडवाल तक फोरलेन सड़क पर कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से खतरनाक ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं, लेकिन इन्हें भी ठीक नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य की धीमी गति के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय लोगों और कारोबारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण पहले ही यातायात व्यवस्था और कारोबार प्रभावित हो रहा है। अब निर्माणाधीन ढांचे से पत्थर और भारी निर्माण सामग्री गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए फ्लाईओवर के आसपास तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार आगे बढ़ाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत