मन की बात — जन-जन का विश्वास, राष्ट्र सेवा का संकल्प

 मन की बात — जन-जन का विश्वास, राष्ट्र सेवा का संकल्प


नूरपुर : विनय महाजन /

जसूर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जसूर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आम जनता पूरे उत्साह और रुचि के साथ सुनती है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को देशवासियों के समक्ष रखते हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक कार्यों से जोड़ने और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है।


सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है तथा उन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को समाज तथा राष्ट्रहित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच