जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें- सुरजीत सिंह राठौर

 जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें- सुरजीत सिंह राठौर


जून-2026 तिमाही की समीक्षा को लेकर  जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति  की बैठक  सम्पन्न हुई। यह बैठक एडीएम सुरजीत सिंह राठौर  की अध्यक्षता एवं राजेंद्र कुमार पंजाब नेशनल बैंक  की सह अध्यक्षता में   बचत भवन कुल्लू के सभा कक्ष में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सुरजीत सिंह राठौर  ने सभी से आग्रह किया की वह समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढ़ाने का प्रयास करें तथा वित्तीय साक्षरता शिविर समय- समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाएं। उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती है तो वे अपने बैंक की योजनाएं तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को इस की जानकारी दें।  उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उधमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।बैठक में शिमला से एलडीओ राहुल जोशी,ने बैंकों से आग्रह किया की गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करे व वित्तीय वर्ष के सभी लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों के अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त किया तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया। राजेंद्र कुमार पंजाब नेशनल बैंक (जिला अग्रणी बैंक)  ने बैठक में उपस्थित सभी का   स्वागत करते हुए सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले की 30 जून  2026 तिमाही  को बैंकों में कुल जमा राशि ₹11584.11 करोड़ एवं कुल ऋण ₹ 5458.36 करोड़ है। जिले की ऋण जमा अनुपात 47.12% है। उन्होंने  वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के पहली तिमाही 30-06-2026 के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले तिमाही 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक जिले में कुल ₹1015.81 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं जो वार्षिक लक्ष्य ₹3389.87 करोड़ रुपये का 29.97% है। जिस में कृषि क्षेत्र में ₹289.12 करोड़, उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र मे ₹445.85 करोड़, आवास ऋण  ₹12.79 करोड़, शिक्षा ऋण  ₹0.51 करोड़, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में ₹1.33 करोड़ तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में ₹266.20 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।ज़िला में बैंकों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना में अब तक प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कुल 85480, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत 212164 और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 40854 खाताधारकों को पंजीकृत किया गया। बैठक में  डीडीएम नाबार्ड श्रीमती अनीता देवी एवं सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन