फतेहपुर में गुरु रविदास मंदिर में स्थापित किया गया काशी से लाई पवित्र धूली का कलश
फतेहपुर में गुरु रविदास मंदिर में स्थापित किया गया काशी से लाई पवित्र धूली का कलश
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
फतेहपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरस संकल्प अभियान’ के तहत उनके जन्मस्थान की पावन भूमि काशी से लाई गई पवित्र धूली (मिट्टी) का कलश श्री गुरु रविदास मंदिर फतेहपुर में विधिवत स्थापित किया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरनेश शर्मा, जगदेव ठाकुर, हरेंद्र पाल सिंह, उत्तम शर्मा, सुभाष सिंह, प्रीतम सिंह, केवल कुमार, टिंकू शर्मा, विधि चंद तथा सूबेदार जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज में समानता एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें